Showing posts with label Corona. Show all posts
Showing posts with label Corona. Show all posts

Sunday, August 9, 2020

सबसे सख्त और दमनकारी लॉकडाउन हमारे देश में हुआ

Sunday: 9th August 2020 at 3:51 PM
 कारखाना मज़दूर यूनियन ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन 
लुधियाना: 9 अगस्त 2020: (कामरेड स्क्रीन ब्यूरो):: 
अगर कोरोना की आड़ में मज़दूरों और संघर्षशील संगठनों के दमन की साज़िशों का सिलसिला शुरू है तो उसके तीखे प्रतिरोध ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। आज कारखाना मज़दूर यूनियन, पंजाब ने फोकल प्वाइंट, लुधियाना में जोरशोर से इस जन सत्य को साबित किया। मज़दूरों मेहनतकशों ने आज फिर अपने जन्मसिद्ध अधिकारों के लिए आज दिखाया कि वे लोग कोरोना की आड़ में लगाई पाबंदियों से दबने वाले नहीं।  कोरोना की आड़ में केंद्र व राज्य सरकारों की पूँजीपति वर्ग के पक्ष में लागू की जा रही जनद्रोही नीतियों के खिलाफ़  बहुत ही जबर्दस्त रोष प्रदर्शन किया गया। आज पूरे देश में मज़दूर संगठनों के आह्वान पर इसी तरह के ज़ोरदार रोष प्रदर्शन हुए हैं। 
कारखाना मज़दूर यूनियन द्वारा रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष लखविंदर, यूनियन नेताओं जसमीत, विमला, धर्मवीर, तेजू प्रसाद, नौजवान भारत सभा के नवजोत ने केंद्र की मोदी सरकार व पंजाब की कैप्टन सरकार द्वारा कोरोना की आड़ में पूँजीपति वर्ग के पक्ष में लागू की जा रही दमनकारी आर्थिक-राजनीतिक-सामाजिक नीतियों की सख्त आलोचना की। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना उतनी बड़ी बीमारी ही नहीं निकली जितना कि दावा किया गया था। कोरोना के बहाने लगाए गए लॉकडाउन से तबाह बर्बाद की गई अर्थव्यवस्था का सारा बोझ मज़दूरों-मेहनतकशों पर ही पड़ा है। भारत के हुक्मरानों ने तो दमन और बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए दुनिया का सबसे सख्त और दमनकारी लॉकडाउन किया जिसके जरिए जनता के जनवादी अधिकारों को ही कुचला गया।
      कारखाना मज़दूर यूनियन ने श्रम क़ानूनों में संशोधनों को रद्द करने, श्रम अधिकार लागू कराने, श्रम क़ानूनों का उल्लंघन करने वाले पूँजीपतियों को सख़्त सज़ाएं देने, लॉकडाउन के कारण मज़दूरों के हुए नुकसान के लिए मुआवज़ा, छंटनियों पर रोक लगाने, बंद और मंदी के समय की पूरी तनख़्वाह देने, बेरोज़गारों को बेरोज़गारी भत्ता देने, सभी बीमारियों के मुफ़्त इलाज, कच्चे स्वास्थ्य कर्मियों को पक्का करने, सभी स्वास्थ्य सुविधाओं के सरकारीकरण, सभी मज़दूरों को मुफ़्त अनाज देने, जन-वितरण प्रणाली का प्रसार करने, कोरोना के बहाने पूँजीपतियों को राहत पैकेज के नाम पर मेहनतकश जनता का पैसा लुटाना बंद करने और उन पर भारी टेक्स लगाकर मज़दूरों-मेहनतकशों को सुविधाएँ देने, महँगाई पर लगाम लगाने, निजीकरण की नीति रद्द करने, रेलवे, बिजली महकमों का निजीकरण तुरंत रद्द करने, तीन कृषि अध्यादेश व प्रस्तावित बिजली संशोधन बिल रद्द करने की माँग की है। जनवादी अधिकारों का हनन बंद करने, झूठे पुलिस मामलों में जेलों में बंद किए गए जनवादी कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, पत्रकारों को तुरंत रिहा करने, नाजायज गिरफ़्तारियाँ बंद करने की माँग भी की गई।

Friday, May 22, 2020

कोरोना की आड़ में साज़िशी दमन का आरोप-देश भर में रोष

Friday: 22nd May 2020 at 4:38 PM 
 देश स्तरीय आह्वान पर 16 जन संगठनों द्धारा पंजाब भर में रोष प्रदर्शन 
चण्डीगढ़: 22 मई 2020: (कामरेड स्क्रीन ब्यूरो)::
आज ट्रेड यूनियनों द्वारा देश भर में रोष प्रदर्शन करने के आह्वान के तहत पंजाब के 16 मज़दूर-मुलाज़िम, किसान, नौजवान, विद्यार्थी संगठनों ने 16 जिलों में 56 जगहों पर रोष प्रदर्शन किए। कई जगहों पर इनमें शामिल संगठनों द्वारा ट्रेड यूनियनों के साथ संयुक्त रोष प्रदर्शन भी किए गए। यह जानकारी आज मज़दूर नेताओं राजविन्दर सिंह, लछमण सिंह सेवेवाला, जगरूप सिंह, प्रमोद कुमार और किसान नेताओं जोगिन्द्र सिंह उगराहाँ, कंवलप्रीत सिंह पन्नू ने अपनी एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में दी।  
रोष प्रदर्शनों को संबोधित करते हुए इन लोकप्रिय जननेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तथा विभिन्न राज्य सरकारों ने कोरोना संकट को बहाना बना कर मज़दूर वर्ग पर तीखा राजनीतिक-आर्थिक-सामाजिक हमला किया है। विभिन्न राज्यों में 8 घंटों की जगह 12 घंटे कार्यदिवस लागू करने समेत अन्य क़ानूनी श्रम अधिकारों का हनन किया गया है और किया जा रहा है। पंजाब में भी बारह घंटे कार्यदिवस लागू करने तैयारी है। भाजपा की उत्तर-प्रदेश सरकार ने तो लगभग सभी श्रम कानून ख़त्म करने का ऐलान कर दिया है। ज़रूरत तो इसकी थी कि कमज़ोर श्रम कानूनों को मज़दूरों के पक्ष में मज़बूत बनाया जाये परन्तु सरकारें न सिर्फ़ इनको और कमज़ोर बनाने पर तुलीं थी बल्कि अब तो ख़त्म ही कर रही हैं। यह प्रक्रिया पहले ही जारी थी परन्तु कोरोना संकट के बहाने और लॉकडाउन का फ़ायदा उठा कर इस मज़दूर विरोधी और देशी-विदेशी पूँजीवादी एजंडे को अंजाम दिया रहा है। इस तरह सरकारें पूँजीपतियों को मज़दूरों से जैसे मर्ज़ी लूट-खसोट और अन्य बेइन्साफ़ी करने की पूरी छुट दे रही हैं। 
नेताओं ने कहा कि सरकारों ने कोरोना संकट के हल के लिए उचित कदम उठाने की जगह इसको और भी गंभीर बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हुकूमत द्वारा कोरोना से बचाव के बहाने जनता पर थोपे गए ग़ैर-जनवादी और दमनकारी लॉकडाउन के ज़रिए मज़दूरों-मेहनतकशों को भुखमरी, शारीरक कमज़ोरी, कोरोना और अन्य बीमारियों से नुकसान का ख़तरा बढ़ाने, पैदल व साईकिलों के ज़रिए लंबे सफरों, पुलिस दमन, नाजायज गिरफ़्तारियों, हादसों, आत्महत्यों आदि मुसीबतों के मुँह में धकेलने की आपराधिक भूमिका निभाई गई है जिसके लंबे समय तक भयानक नतीजे मज़दूरों तथा अन्य जनता को भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याएँ दूर करने की जगह सरकारें ‘‘देश’’ तथा ‘‘राज्य ’’ को कोरोना और लॉकडाउन से हुए नुकसान का बहाना बना कर आर्थिक पैकेज के नाम पर पूँजीपतियों को सरकारी ख़ज़ाना लुटा रही हैं और बिजली क्षेत्र समेत तमाम जन-सेवाओं के उपक्रमों के मुकम्मल निजीकरण के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। सरकारें जनता पर नए टेक्स थोपने की तैयारी कर रही हैं। खेती को राहत के नाम पर खेती उपभोग उत्पाद के उद्योगपतियों को लुटाए जा रहे हैं। दूसरी तरफ़ जनता को कोरोना संकट, लॉकडाउन और अन्य भयानक मुसीबतों के मुँह में धकेल कर बड़ा राजनीतिक-आर्थिक हमला किया जा रहा है। 
रोष प्रदर्शनों को टेक्सटाइल-हौज़री कामगार यूनियन, पॉवर कॉम एंड ट्रांसको ठेका मुलाज़िम यूनियन, पंजाब खेत मज़दूर यूनियन, टेक्नीकल सर्विसज़ यूनियन, भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहाँ), किसान संघर्ष कमेटी पंजाब, मोल्डर एंड स्टील वर्कर्ज़ यूनियन, जल स्पलाई एवं सेनिटेशन कंट्रैक्ट वर्कर्ज़ यूनियन पंजाब (रजि. नं 31), नौजवान भारत सभा (ललकार), पी.एस.यू. (शहीद रंधावा), नौजवान भारत सभा, पी.एस.यू. (ललकार), कारख़ाना मज़दूर यूनियन, गुरू हरगोबिंद थर्मल प्लांट लहरा मोहब्बत ठेका मुलाज़िम यूनियन आज़ाद, ठेका मुलाज़िम संघर्ष कमेटी पॉवर कॉम (ज़ोन बठिंडा) और पंजाब रोडवेज़ /पनबस कंट्रैक्ट वर्कर्ज़ यूनियन के नेताओं जसविंदर सिंह सोमा, रछपाल सिंह, हरजिंदर सिंह, लखविंदर सिंह, सुखवंत सिंह, गुरपाल सिंह नंगल, अश्वनी कुमार घुद्दा, छिंदरपाल सिंह, हरिंदर कौर बिंदु, बलिहार सिंह, हरमेश मालड़ी, वरिंदर सिंह मोमी, गुरविंदर सिंह पन्नु, रेशम सिंह, हुशियार सिंह सलेमगढ़, गुरप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह सुख्खी आदि ने संबोधित किया।

Wednesday, May 6, 2020

ज़रुरतमंदों की सेवा के लिए अग्रणी पंक्ति में है हैल्पिंग हैण्डज़ संगठन

 वक़्त सब कुछ देख रहा है--वक़्त सब कुछ बदलेगा भी !
लुधियाना: 6 मई 2020: (एम एस भाटिया//मीडिया लिंक रविंद्र//कामरेड स्क्रीन):: 
ज़िंदगी और दुनिया को बहुत ही पत्थर दिल हो कर भी देखा जा सकता था। बहुत ही बेरुखी के साथ। बहुत ही बेरहमी के साथ। सरकार ने लॉक डाउन लागू करने से पहले आम गरीब और मध्यवर्गीय लोगों के लिए कुछ नहीं सोचा। समाज के सम्पन्न लोग भी ऐसा ही सोच सकते थे। कोई मरे कोई जिए। कोई भूख से मरे या आत्महत्या करके हमें क्या लेना देना। यहां किसी का क्या जाता था। पर समाज के अंदर ज़िंदा इंसानियत का सबूत है कि 
सम्पन्न लोग तो दूर गरीब और मध्य वर्गीय लोगों ने भी ऐसी बेरुखी नहीं दिखाई। इनके दिल में संवेदना जगी। इनके दिल को कुछ महसूस हुआ। इन्होने सरकार की तरह नहीं एक सच्चे इंसान की तरह सोचा।  आम जनता पर मुसीबत बन के टूटे लॉक डाउन पर इन लोगों ने आम जनता के दुःख दर्द को बहुत ही शिद्दत के साथ महसूस किया। 
आज के युग में जब बड़े बड़े सियासतदान भी खुद को व्यापारी बताते हुए हर चीज़ का कारोबार करते हैं उस दौर में इस तरह के संवेदनशील लोगों ने धर्म कर्म और पार्टी लाईन से ऊपर उठ कर सोचा।एक दुसरे को फोन खड़काये। वीडियो काले कीं। सबसे पहले सबसे आगे आये पूरी तरह से खामोश रह कर समाज के लिए बहुत कुछ करने वाले ईएनटी के स्पेशलिस्ट सर्जन डाक्टर अरुण मित्रा। उन्होंने वही लोग ढूंढे जो उनकी सोच के भी नज़दीक थे। एक सहयोगी मिले पीएयू में बरसों तक यूनियन प्रधान रहने वाले कामरेड डीपी मौड़। एक अन्य मित्र इस मकसद के लिए सामने आये स्टेट बैंक आफ इण्डिया में काम करने वाले कामरेड नरेश गौड़। सीपीआई की जिला शहरी इकाई के सचिव कामरेड रमेश रत्न भी इस टीम के सहयोगी आ बने। ब्ल्यू स्टार ऑपरेशन से ले कर अब तक बहुत ही ख़ामोशी से समाज सेवा में जुटे डीएमसी अस्पताल के पूर्व मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डाक्टर बलबीर शाह भी बहुत ही उत्साह के साथ इस काफिले से आ जुड़े। जब जब भी वकीलों को कोई कठिनाई आई या समाज के किसी भी अन्य वर्ग को क़ानूनी सेवा की आवश्यकता पड़ी तो तुरंत अपना सहयोग और मार्गदर्शन देने वाले वकील नवल छिब्बर भी इनसे आ मिले। समाज सेवा के लिए परिवार की नाराज़गी मौल ले कर हर पल जन सेवा को तैयार रहने वाले रिटायर्ड बैंक मुलाज़िम एम एस भाटिया (सेंट्रल बैंक आफ इण्डिया) भी इस टीम में आ मिले। 
एक संगठन बनाया गया-"हैल्पिंग हैन्डज़"। इस टीम ने कुछ अन्य लोगों को भी साथ लिया और शुरू किया प्रयास कि कहीं कोई भूखा न रह जाये। आरम्भ में 400 परिवारों का चुनाव हुआ। मतलब दो हज़ार लोग। इनको राशन पहुंचने का काम शुरू कर दिया गया। बस अचानक इलाके में गए। ज़रूरतमंद परिवार का दरवाज़ा खटखटाया और दरवाज़ा खुलते ही उसे राशन की किट थमा कर वहां से निकल लिए। न कोई शोर शराबा न ही कोई फोटो। बस लिस्ट के मुताबिक अगले ज़रूरतमंद घर तक पहुंचने की जल्दी। इस किट में रसोई का थोड़ा थोड़ा सब कुछ था। 
यह एक कोशिश थी अपनी जानकारी में आये ज़रूरतमंद लोगों को भूख के विकराल दानव  से बचाने की। एक तरफ कोरोना--दूसरी तरफ भूख। इस नाज़ुक माहौल में भी जब बहुत से सियासतदान अपनी राजनीती की रोटियां सेंक रहे थे तब हैल्पिंग हैन्डज़ घर घर पहुँच कर लोगों को दिलासा दे रहा था कि घबराओ मत--सब कुछ जल्द ही ठीक हो जायेगा। 
सबसे पहले तो पैसे एकत्र करना ही बहुत मुश्किल काम था। उसके बाद राशन खरीदना, उसे पैक करना और ज़रूरतमंदों तक पहुंचाना भी बेहद मुश्किल था। इस मकसद के लिए आगे आये डाक्टर अरुण मित्रा के युवा  सहयोगियों की सक्रिय टीम के सदस्य डाक्टर कुलदीप बिन्द्र, डाक्टर रामाधार, अनोद कुमार, अनिल कुमार, अजय कुमार और कुछ अन्य लोग। 
युवा लोगों की यह टोली मन में कुछ करने की ठान कर जुट गयी। न रविवार देखा न सोमवार। न दिन देखा न रात। हर पल यही सोच कि कोई भूखा न रह जाये। 
इस टीम के लोग थोड़ा सा समय नाश्ते पानी के लिए निकालते और नहाने के नियम का पालन भी करते। इसके साथ ही अपने घरों की ज़िम्मेदारियां और कामकाज भी निपटाते। अधिकतर समय इस राशन के मिशन पर ही लगता। पैक किये राशन को अलग अलग स्थानों पर पहुंचाने की बारी आयी तो यह काम भी बेहद मुश्किल था। 
राजा टैंट हाऊस के सरदार भगवंत सिंह और गगनदीप सिंह ने यह ज़िम्मेदारी उठायी। सीता राम ड्राइवर और संजीव मैनेजर ने इस सारे नेक काम को बहुत ही मेहनत और प्रेम से निभाया। 
 गदरी बाबा दुल्ला सिंह और ज्ञानी निहाल सिंह फाउंडेशन जलालदीवाल, सीआईआई फाउंडेशन, सीआईआई और पैक्सीको ने भी इसमें बहुत सहयोग दिया। डाक्टर हरमिंदर सिंह सिद्धु के ज़रिए लुधियाना के 127 परिवारों को डेढ़ महीने का राशन दिया गया। अलग अलग धार्मिक संस्थानों ने भी इस मकसद के लिए बहुत सेहोग दिया। हमारे निवेदन पर भाई घणईया सेवा सोसायटी, राधा स्वामी सतसंग ब्यास-प्रताप सिंह वाला, सावन कृपाल रूहानी आश्रम रख बाग, दण्डी स्वामी और जैन स्थानक समिट्री रोड ने भी जनसेवा के इस मिशन में सक्रिय सहयोग दिया। इसी तरह डा. जगमेल सिंह ने 35 परिवारों के लिए राशन दिया। बहुत से अन्य संगठन और व्यक्ति भी हैं जिनका यहां उल्लेख नहीं किया जा सका। 
वक़्त की एक बहुत बड़ी खूबी है कि जैसे भी हो यह निकल जाता है। गुज़र जाता है। रुकता कभी नहीं। अब भी समय गुज़र जायेगा। याद रहेंगे तो वे लोग जिन्होंने लॉक डाउन जैसे फैसले सुनाते वक़्त भी कोई योजना न बनाई। बिलकुल न सोचा कि लोग गुज़ारा कैसे करेंगे। इसके साथ ही याद रहेंगे वे लोग जिन्होंने अपने दो वक़्त की रोटी में से भी आधी रोटी निकाल कर दुसरे ज़रूरतमंद लोगों को खिलाई। उन लोगों को जिनकी जेब भी खाली थी और रसोई भी। मज़दूरों को पैदल निकलते देखने वाले भी याद रखे जायेंगे। भूख से कराहते लोगों का मज़ाक उड़ाते हुए छतों पर चढ़ कर थालियां खड़काते हुए आतिशबाज़ी चलाने वाले भी याद रखे जायेंगे। लोग जाग रहे हैं। बाज़ निगाहों से सब देख भी रहे हैं। एक दिन एक एक बात का हिसाब मांगेंगे लोग। वक़्त भी सब कुछ देख रहा है, सब कुछ बताएगा भी एक दिन सब कुछ बदलेगा भी।

ऐ खाकनशीनों उठ बैठो, वह वक्त करीब आ पहुंचा है,
जब तख्त गिराए जाएंगे, जब ताज उछाले जाएंगे।   --जनाब फैज़ अहमद फैज़ साहिब 

Thursday, April 30, 2020

कोरोना के इस बेबसी युग से और मज़बूत होगी मज़दूर लहर

घुटन के दौर में मई दिवस के शहीदों को सलाम अब और ज़ोरदार होगी  
वापिस जाने को आतुर यह लचर मज़दूर ट्रेड यूनियन संगठन एटक की शरण में आए (29 अप्रैल 2020 की दोपहर)
लुधियाना: 29 अप्रैल 2020: (एम एस भाटिया//मीडिया लिंक रविंद्र//कामरेड स्क्रीन):: 
मज़दूर बच्चे कब तक जियेंगे इस तरह की ज़िंदगी?
अभी बहुत सी मांगों का संघर्ष चल रहा था। कहीं धरना, कहीं प्रदर्शन और कहीं मीटिंग। हर रोज़ मज़दूरों के  हकों पर पड़ रहे छापों का जवाब देना आसान नहीं था लेकिन हम सभी लोग हर सम्भव जवाब दे रहे थे। शाहीन बाग़ आंदोलन की बुलंदी भी हमारे सभी दुश्मनों को अखर रही थी। कुल मिला कर दिक्क्तें पहले ही कम न थीं लेकिन कोरोना ने तो हम पर वज्रपात किया। मज़दूरों के संघर्ष की राहों में कड़े हुए इन नए पर्वतों की चर्च खुद मज़दूरों और उनके स्थानीय लीडरों ने की। 
मार्च महीने के आखिरी दिनों की वो याद अभी भी बाकी है। जब मुसीबतों के इस दौर की शुरुआत हुई उस दिन वार सोमवार था और 23 मार्च की तारीख थी। हमारे शहीदे आज़म भगत सिंह और उसके साथियों का शहीदी दिवस जिसे हम पहली बार सही ढंग से मना भी न सके। हमारे मज़दूर साथी काम की शिफ्ट लगाते रह गए। उन्हें न कोई अख़बार पहुंची न ही किसी दुसरे तरीके से कोई ख़ास खबर। उन्हें काम में उलझाए रखा गया।मालिकों ने सारी जानकारी का फायदा उठाया और सोचा कि लगातार शिफ्टें लगवा कर बस अपना काम निकलवा लें। जब तक हमारे इन मज़दूर भाइयों बहनों को कुछ समझ आ पाता तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लॉक डाउन शुरू हो चुका था और जिन फैक्ट्री/कारखानों में हम काम करते थे उनके मालिक दरवाज़ों को ताले लगा कर जा चुके थे। न हमें वेतन मिला था न ही कोई और राहत बस सीधे सीधे कोरोना की मुसीबत से हमें निपटना था। कोरोना जो अपने साथ हमारे लिए भूखमरी का एक सिलसिला ले कर आया था। घरों में मौजूद एक आध दिन के राशन से उतना ही गुज़ारा चला। इसके बाद हमें होश आया कि हम तो बहुत बड़े संकट में फंस गए। एक तरफ कोरोना--दूसरी तरफ कर्फ्यू और घर में बैठें तो भूख का दानव। 
बिहार से आया ताज मोहम्मद अन्सारी भी एटक की शरण में 
उस दौर में हमारे लाल झंडे वाले साथी ही काम आये। जिससे जो बन पड़ा उसने दिया। एक छोटा सा फंड एकत्र हुआ। उससे राशन खरीदा गया और भूख के संकट में हमारे कुछ साथियों को कुछ राहत मिली। 
लेकिन इससे कितनों का गुज़ारा होता? कब तक होता? सैंकड़ों परिवार पहली लिस्ट में ही सामने आये। बहुत ही मुश्किल से उनके घरों में एक सप्ताह तक का राशन पहुंचाया गया। इसी बीच सीपीआई ने अपने एक वाटसऐप ग्रुप में इस समस्या को रखा। कुछ नज़दीकी कामरेडों पर भी डोनेशन के लिए ज़ोर दिया गया। कुछ और राशन भी खरीदा गया। कम से कम एक सप्ताह का राशन कुछ और घरों में पहुंचाया गया। लेकिन कमी अब भी बहुत थी। सैंकड़ों ऐसे परिवार भी सामने आये जिनका सीधा संबंध न कम्युनिस्ट पार्टी से था न ही पार्टी की किसी ट्रेड यूनियन से। इसके बावजूद उन्हें भी गले लगाया गया। लाल झंडे वालों ने उन्हें लावारिस नहीं छोड़ा। मज़दूर और उसका परिवार भूखा न मरे इस लिए उनके लिए भी इंतज़ाम किया गया। अपने फंड से यह सारा काम होना मुश्किल था। इस मकसद के लिए कुछ सामाजिक संगठन भी आगे आये और कुछ धार्मिक संगठन भी।रेलवे कॉलोनी में स्थित सावन कृपाल आश्रम ने विशेष योगदान दिया। कुछ जैन परिवार भी इस मकसद के लिए सक्रिय सहयोगी बने। भीषण मंदी के इस दौर में दिलचस्प बात यह भी कि उन थानों की पुलिस ने भी हमें सक्रिय सहयोग दिया जिसने कामरेडों के धरने प्रदर्शन नज़दीक से देखे थे और कई बार तो तल्खी का माहौल भी बना था। पुराने विरोध और अन्य तकरारों को भूल कर पुलिस के उन अच्छे अधिकारीयों ने भी मज़दूरों के लिए पके पकाये भोजन का प्रबंध कराया। इस तरह कोरोना के साथ भी हमारी जंग जारी है। 
इस जंग के दौरान हमारे दुश्मन जो हरकतें कर रहे हैं उन पर भी हमारी पूरी नज़र है। हम एक एक बात का हिसाब करेंगे। फिलहाल बात कल मई दिवस की। इस बार मई दिवस पर जगह जगह--घर घर में झंडे लहराए जायेंगे। मई दिवस के शहीदों को सलाम ही पूरे सम्मान के साथ कही जाएगी। 
एटक के स्थानीय नेता कामरेड रमेश रत्न और विजय कुमार ने भी कहा कि न तो हम मज़दूरों की आवाज़ को दबने देंगें और न ही घुटने देंगें। इस बार का मई दिवस पहले से भी अधिक जोशो खरोश के साथ मनाया जायेगा। मज़दूरों के घरों की छतों और आंगनों में लहराएगा लाल झंडा। 
जिन लोगों को लगता है कि कोरोना के शोर में मज़दूरों के साथ होने वाले अन्याय को छुपा लेंगें वे लोग बहुत बड़ी गलतफ़हमी में हैं। हमन पहले भी बहुत सी मुसीबतें झेली हैं और विजयी हो कर निकले हैं। इस बार भी फतह हमारी ही होगी। जिन फैक्ट्रियों में काम शुरू हो चुका है वहां के गेटों पर मई दिवस का झंडा लहराया जायेगा। शहीदों की गाथा से सभी को सुनाई जाएगी तांकि वही जोश फिर से कायम हो।
उन्होंने कहा कि सरकारों को देश भर में फंसे मज़दूरों तक सरकारी वितरण प्रणाली के मुताबिक राशन पहुंचाना चाहिए। गोदामों में अनाज सड़े इससे अच्छा है उसे ज़रूरतमंद लोगों तक पहुंचा दिया जाये। पहला अनाज गोदामों में सड़ रहा है और अब तो नई फसल भी मंडी में आ गई है। गरीबों के लिए अनाज भंडारों के मुंह खोल दिए जाने चाहियें। दुःख की बात है की बड़े बड़े अमीरों से टेक्स लेने की बजाये गरीबों के वेतन काटे जा रहे हैं।  
एटक नेताओं ने यह भी मांग की कि दिहाड़ीदार मज़दूरों के खातों में छह छह हज़ार रूपये बिना किसी देरी के के तुरंत डाल दे। 
ब्यान जारी करने वालों में एम एस भाटिया, गुरमेल मैलडे, केवल सिंह बनवैत और अवतार सिंह छिब्बर भी शामिल हैं। 
यह भी ज़रूर पढिये: 
Lock Down: बेटी दम तोड़ गई और बाप वक़्त पर पहुंच भी न सका