Showing posts with label Samastipur. Show all posts
Showing posts with label Samastipur. Show all posts

Saturday, May 6, 2023

नन्हीं पीढी भी फिर से आकर्षित हो रही है लाल झंडे की तरफ

सीपीआई समस्तीपुर यूनिट की तरफ से जारी की गई है यह तस्वीर 

समस्तीपुर: 06 मई 2023: (कार्तिका सिंह//कामरेड स्क्रीन)::
अब जबकि यह समझा जाने लगा है कि वाम समाप्त हो रहा है उस समय एक बिलकुल ही नई  वास्तविकता सामने आई है एक तस्वीर के ज़रिए। 
इस तस्वीर ने बताया है कि गरीब और मध्यवर्गीय ज़िंदगी जीने वाले वाम से जुड़े लोगों ने इस विश्वास को और पक्का कर लिया है कि केवल मार्क्सवाद और लेनिनवाद पर चल कर ही उनके दुःख और संकट दूर हो सकेंगे। उनकी क्रांति इसी रस्ते पर चल कर आएगी। उनका राज इस मार्ग से आएगा। ऐसा विश्वास केवल उनका ही नहीं बल्कि अब उनके नन्हे मुन्ने बच्चों का भी है। इन बच्चों के पैगंबर मार्क्स और लेनिन ही हैं। हाल ही में जब देश भर में कार्ल मार्क्स का जन्मदिवस मनाया गया तो बहुत से आयोजन समस्तीपुर में भी हुए। ऐसा ही एक विशेष वाम सोच वाले एक कार्यालय में भी हुआ। यहाँ इस सोच से जुड़े लोगों की रिहायश भी है। इस मौके पर एक नन्ही सी बच्ची ने भी सीपीआई का एक झंडा उठा लिया और कार्ल मार्क्स के हक़ में नारे भी लगाए। इस तस्वीर से एक नए ट्रेंड का पता लगता है जो बताता है कि अब युवाओं की एक बहुत बड़ी पीढ़ी लाल झंडा फहराते हुए देश और दुनिया के सामने आने वाली है।   बहुत सी बच्चियां हैं जिन्हें शायद जन्मघुट्टी के साथ ही मार्क्सवाद भी पिलाया जाने लगा है। यह नई जनरेशन बहुत तीख स्वर में आएगी किसी आंधी और तूफ़ान की तरह। इस तस्वीर को समस्तीपुर और अन्य बहुत सी जगहों पर भी आज की एक सुंदर तस्वीर बताते हुए इस नन्ही कॉमरेड को लाल सलाम भी कहा गया है। आपको यह तस्वीर केस लगी अवश्य बताएं। यदि आपके पास भी ऐसी ज़तसवीरें हों तो अवश्य भेजें। 

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।