Showing posts with label Red Salute. Show all posts
Showing posts with label Red Salute. Show all posts

Saturday, May 6, 2023

नन्हीं पीढी भी फिर से आकर्षित हो रही है लाल झंडे की तरफ

सीपीआई समस्तीपुर यूनिट की तरफ से जारी की गई है यह तस्वीर 

समस्तीपुर: 06 मई 2023: (कार्तिका सिंह//कामरेड स्क्रीन)::
अब जबकि यह समझा जाने लगा है कि वाम समाप्त हो रहा है उस समय एक बिलकुल ही नई  वास्तविकता सामने आई है एक तस्वीर के ज़रिए। 
इस तस्वीर ने बताया है कि गरीब और मध्यवर्गीय ज़िंदगी जीने वाले वाम से जुड़े लोगों ने इस विश्वास को और पक्का कर लिया है कि केवल मार्क्सवाद और लेनिनवाद पर चल कर ही उनके दुःख और संकट दूर हो सकेंगे। उनकी क्रांति इसी रस्ते पर चल कर आएगी। उनका राज इस मार्ग से आएगा। ऐसा विश्वास केवल उनका ही नहीं बल्कि अब उनके नन्हे मुन्ने बच्चों का भी है। इन बच्चों के पैगंबर मार्क्स और लेनिन ही हैं। हाल ही में जब देश भर में कार्ल मार्क्स का जन्मदिवस मनाया गया तो बहुत से आयोजन समस्तीपुर में भी हुए। ऐसा ही एक विशेष वाम सोच वाले एक कार्यालय में भी हुआ। यहाँ इस सोच से जुड़े लोगों की रिहायश भी है। इस मौके पर एक नन्ही सी बच्ची ने भी सीपीआई का एक झंडा उठा लिया और कार्ल मार्क्स के हक़ में नारे भी लगाए। इस तस्वीर से एक नए ट्रेंड का पता लगता है जो बताता है कि अब युवाओं की एक बहुत बड़ी पीढ़ी लाल झंडा फहराते हुए देश और दुनिया के सामने आने वाली है।   बहुत सी बच्चियां हैं जिन्हें शायद जन्मघुट्टी के साथ ही मार्क्सवाद भी पिलाया जाने लगा है। यह नई जनरेशन बहुत तीख स्वर में आएगी किसी आंधी और तूफ़ान की तरह। इस तस्वीर को समस्तीपुर और अन्य बहुत सी जगहों पर भी आज की एक सुंदर तस्वीर बताते हुए इस नन्ही कॉमरेड को लाल सलाम भी कहा गया है। आपको यह तस्वीर केस लगी अवश्य बताएं। यदि आपके पास भी ऐसी ज़तसवीरें हों तो अवश्य भेजें। 

निरंतर सामाजिक चेतना और जनहित ब्लॉग मीडिया में योगदान दें। हर दिन, हर हफ्ते, हर महीने या कभी-कभी इस शुभ कार्य के लिए आप जो भी राशि खर्च कर सकते हैं, उसे अवश्य ही खर्च करना चाहिए। आप इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आसानी से कर सकते हैं।

Wednesday, June 3, 2020

कॉमरेड और लाल सलाम का मतलब क्या है?

Posted on Wednesday: 3rd June 2020 at 8:43 AM FB
 कामरेड:यह शब्द पूर्ण समानता दर्शाता है 
कॉमरेड का मतलब है साथीदार (साथी)  दुनियाभर के कम्युनिस्ट एक दूसरे को "कॉमरेड" संबोधन से बुलाते हैं। कम्युनिस्ट पार्टी में "सर-मेडम" नहीं, कॉमरेड कहा जाता है। पार्टी के बडे से बडे नेता को छोटे से छोटा कार्यकर्ता कॉमरेड कहकर बुला सकता है। पुकार सकता है। माननीय, आदरणीय, महामना, महामहिम जैसे शब्दों की जरूरत नहीं है। आप कॉमरेड सीताराम येचुरी कह सकते हो। कोमरेड व्रृंदा करात कह सकते हो। कॉमरेड_लेनिन कह सकते हो। यह शब्द पूर्ण समानता दर्शाता है। दुनिया की हर कम्युनिस्ट पार्टी में कॉमरेड शब्द का प्रचलन है।
लाल सलाम का मतलब है कि क्रांति को सलाम। क्रांति के लिए दिये गये बलिदान को सलाम। क्रांति के लिए बहाए गये क्रांतिकारियों के लाल लहू को सलाम। लाल सलाम में बलिदान के लिए आदर है। शहीदों के बलिदान की कद्र है। इसलिए दुनियाभर के कम्युनिस्ट एक दूसरे को "लाल सलाम" शब्द से अभिवादन करते हैं। अंग्रेजी में Red Salute कहते हैं । 
इसलिए आप किसी भी कम्युनिस्ट को "कोमरेड, लाल सलाम" कह सकते हैं। मुझे भी। Bindeshwar Ray