Showing posts with label ACP (W). Show all posts
Showing posts with label ACP (W). Show all posts

Tuesday, December 10, 2019

ACP (W) समीर वर्मा के खिलाफ़ रोष और गरमाया

Tuesday: 10th Dec, 2019, 5:02 PM
प्रतिनिधि मण्डल पुलिस कमिश्नर को मिला:झूठे मामलों में बंद नेताओं को रिहा करने की मांग 
15 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन का ऐलान दोहराया 
लुधियाना: 10 दिसम्बर 2019: (कामरेड स्क्रीन ब्यूरो)::
आज हम्बड़ाँ कत्ल काण्ड दमन विरोधी संघर्ष कमेटी में शामिल विभिन्न जनसंगठनों का एक प्रतिनिधि मण्डल पुलिस कमिश्नर को मिला। प्रतिनिधि मण्डल ने माँग की कि हम्बड़ाँ कत्ल काण्ड के खिलाफ़ इंसाफ के लिए संघर्ष के दौरान एसीपी (पच्छिमी) समीर वर्मा द्वारा झूठे पुलिस में जेल में तीन हफतों से बन्द जननोताओं की तुरन्त रिहाई हो। संघर्ष कमेटी द्वारा आज जारी प्रेस ब्यान में कहा गया है कि अगर केस रद्द न हुए और नेताओं की रिहाई न हुई तो 15 दिसम्बर से एसीपी (पच्छिमी) समीर वर्मा के खिलाफ़ अनिश्चिताकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
        18 नवम्बर को इंसाफ के लिए संघर्ष कर रहे लोगों का दमन करने, जननेताओं को गिरफतार करने, झूठा पुलिस के बनाने, जेल में बन्द करने का दोषी सहायक पुलिस कमिश्नर (पच्छिमी) समीर वर्मा है। इसी अफसर ने ही संघर्ष कमेटी को भरोसा दिया था कि झूठा पुलिस केस रद्द होगा व नेताओं की रिहाई होगी। लेकिन इस प्रक्रिया को लटकाया गया है। रिहाई की प्रक्रिया पूरा करने का काम जो कुछ दिनों में हो सकता था व कई हफतों में भी पूरा नहीं हुआ। इस लिए केस रद्द न होने व रिहाई न होने की सूरत में संघर्ष कमेटी द्वारा इस अफसर के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने का फैसला किया गया है।
        हम्बड़ाँ के एक पलाईवुड कारखाने में ठेकेदार रघबीर पासवान ने लवकुश नाम के 15 वर्षों के नाबालिग मज़दूर की पीट पीट कर हत्या कर दी थी। कत्ल केस दर्ज करके कालित को जेल में बन्द करने की जगह एसीपी समीर वर्मा ने इंसाफपसंद संघर्षशील नेताओं-कार्यकर्ताओं को ही झूठे पुलिस केस में जेल में बन्द किया हुआ है। इस खिलाफ संघर्ष कमेटी लगातार संघर्ष कर रही है।
          संघर्ष कमेटी में टेक्सटाईल हौज़री कामगार यूनियन, एटक, भारतीय किसान यूनियन (एकता-डकौंदा), भारतीय किसान यूनियन (एकता-उगराहां), कुल हिन्द किसान सभा, मोल्डर एण्ड स्टील वर्कर्ज यूनियन, पेंडू मज़दूर यूनियन (मशाल), किरती किसान यूनियन, मोल्डर एण्ड स्टील वर्कर्ज यूनियन, सीटू, कारखाना मज़दूर यूनियन, नौजवान भारत सभा, सीटीयू, उसारी मज़दूर यूनियन, इंकलाबी नौजवान छात्र मंच, लोक एकता संगठन, रेड़ीफड़ी यूनियन, इंकलाबी मज़दूर केन्द्र, पलस मंच, पंजाब निर्माण मज़दूर यूनियन, कामागाटामारू यादगारी कमेटी, इंकलाबी केन्द्र पंजाब, इंकलाबी लोक मोर्चा, डेमोक्रेटिक मुलाजम फ्रण्ट, डीटीएफ, लाल झण्डा भट्ठा मज़दूर यूनियन, व अन्य अनेकों संगठन शामिल हैं। आने वाले दिनों में अन्य अनेक संगठनों के भी संघर्ष कमेटी में शामिल होने की अपील है।
इस संबंध में और जानकारी या इससे जुड़ने के लिए सम्पर्क किया जा सकता मोलडर एण्ड स्टील वर्कर्ज यूनियन के अध्यक्ष हरजिन्दर सिंह सिंह के साथ उनके मोबाईल फोन नंबर-94643-60755 पर।