Friday, May 17, 2019

बीजेपी विधायक की हत्या में शामिल "इनामी नक्सलवादी" गिरफ्तार

 दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने रखा हुआ था पांच लाख रुपए का इनाम
दुर्भाग्य ने कभी नहीं छोड़ा भीमा मंडावी का पीछा, एक्सीडेंट में पत्नी की मौत के बाद बेटी ने की थी आत्महत्या (साभार चित्र)
दंतेवाड़ा: 17 मई 2019:(कामरेड स्क्रीन ब्यूरो):: 
साभार चित्र 
सरकारी और नक्सली संगठनों का टकराव जारी है। अब दावा किया गया है कि एक ऐसे नक्सली को गिरफ्तार किया गया है जिसके सिर पर पांच लाख रूपये इनाम है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने पांच लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। नक्सली के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के विधायक की हत्या में शामिल होने का आरोप है। गौरतलब है कि पकड़ा गया "नक्सली" है नाटय मंडली का प्रभारी। 
इस संबंध में दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय में पुलिस ने हत्या, हत्या का प्रयास, आगजनी, लूटपाट जैसे दर्जनों गंभीर अपराधों में शामिल मलांगिर एरिया कमेटी के सदस्य और चेतना नाटय मण्डली के प्रभारी जीवन उर्फ हेमला को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जीवन पर पांच लाख रुपए का इनाम है। गिरफ्तारी बहुत नाटकीय रही। पकड़ा गया हेमला किसी अन्य साथी को मिलने जेल में गया था। 
इस सूचना को पा कर पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ माओवादी दंतेवाड़ा जेल में बंद कैदियों से मिलने आने वाले है। सूचना के बाद एक टीम गठित कर माओवादियों की गिरफ्तारी के लिए दंतेवाड़ा जेल की ओर रवाना किया गया। पुलिस  पूरा  लेकिन इसकी भनक नक्सल केडर को भी लग गयी। 
उन्होंने बताया कि पुलिस दल जब जेल के करीब पहुंचा तब तीन संदिग्ध व्यक्ति वहां से जंगल की ओर भागने लगे। बाद में पुलिस दल ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। वहीं दो अन्य व्यक्ति जंगल की ओर भाग गए। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान जीवन के रूप में की गई। जीवन को ही भीमा मंडवी की हत्या का मास्टर माईंड बताया गया। 
इसी सिलसिले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जीवन 20 मई, 2018 को किरन्दुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोलनार मार्ग पर बारूदी सुरंग विस्फोट में पुलिस वाहन को उड़ाने की घटना में शामिल था। इस घटना में पुलिस के सात जवान शहीद हो गए थे।
हेमला के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि नक्सली के खिलाफ जिले के कुआकोण्डा थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्यामगिरी के पास भाजपा विधायक भीमा मण्डावी के वाहन को बम से उड़ाने की घटना में शामिल होने का भी आरोप है। इस घटना में विधायक मंडावी और सुरक्षा बल के चार जवानों की मृत्यु हुई थी। उन्होंने बताया कि जीवन के खिलाफ कई अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। अब देखना है कि पुलिस इस संबंध में क्या पता लगती है और नक्सल समर्थक नाट्य संगठन इस संबंध में अपना विरोध कैसे व्यक्त करते हैं। 

No comments:

Post a Comment