Showing posts with label Press Release. Show all posts
Showing posts with label Press Release. Show all posts

Sunday, February 26, 2023

भाजपा की रैली के बाद हुए हादसे पर भाकपा की दोटूक

 कहा-मृतकों के परिजनों और घायलों को भाजपा ही मुआवजा दे 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश राज्य परिषद का एक विशेष वक्तव्य 

भोपाल: 26 फरवरी 2023: (कामरेड स्क्रीन डेस्क)::   

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने विगत दिनों विंध्य क्षेत्र में भाजपा द्वारा आयोजित गृह मंत्री अमित शाह की रैली के बाद हुए सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों के प्रति गहरी संवेदना और दुख व्यक्त करते हुए भाजपा द्वारा आम जनता के जीवन से खिलवाड़ करने की कड़ी भर्त्सना की है तथा भाजपा से ही पीड़ित परिवारों को अधिकतम मुआवजा देने की मांग की है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मध्य प्रदेश राज्य सचिव कॉमरेड अरविन्द श्रीवास्तव ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि " भाजपा द्वारा सत्ता का दुरुपयोग करते हुए अपनी पार्टी के कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने के लिए प्रशासन ,पुलिस और सरकारी  संसाधनों का अपव्यय किया जा रहा है।विगत दिनों भी गृह मंत्री श्री अमित शाह की रैली में भीड़ जुटाने के लिए मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले से 300 लोगों को बसों से लाने के लिए सरकारी संसाधनों का अपव्यय किया गया।भाजपा के नेताओं ने रैली के बाद लोगों को घर सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी का भी निर्वाहन नहीं किया।रैली में शामिल लोगों के जीवन से खिलवाड़ किया।सड़क हादसे में मृतकों और घायलों को अधिकतम मुआवजा मिलना चाहिए,लेकिन यह जिम्मेदारी भाजपा की है।इसके लिए सरकार के खजाने पर अतिरिक्त बोझ डालना अनुचित और अनैतिक है।इस हादसे की जिम्मेदारी भाजपा को लेते हुए भाजपा के ही कोष से मृतकों के परिजनों और घायलों को अधिकतम मुआवजा देना चाहिए।सरकारी खजाने से हुई क्षति पूर्ति भाजपा को करना चाहिए।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भविष्य में राजनीतिक कार्यक्रमों में सरकारी संसाधनों का अपव्यय रोकने हेतु कठोर नियम बनाने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। " 

यह वक्तव्य शैलेन्द्र शैली ने जारी किया जो भाकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य हैं। 

समाजिक चेतना और जन सरोकारों से जुड़े हुए ब्लॉग मीडिया को जारी रखने में निरंतर सहयोगी बनते रहिए। नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आप सहजता से ही ऐसा कर सकते हैं।